रविवार, 12 जनवरी 2014

Hazrat Muhammad (SAw) : History Made or History Maker

     दुनिया के बड़े-बडे व्यक्तियों में से कोई एक भी ऐसा नहीं जो कम या ज्यादा, वातावरण और माहौल का पैदा किया हुआ हो, मगर इस व्यक्ति की महानता सबसे निराली है। इसके बनाने में इसके वातावरण का कोई योगदान दिखाई नहीं देता और किसी तर्क से यह प्रमाणित किया जा सकता है कि अरब का वातावरण उस समय ऐतिहासिक रूप से ऐसे मनुष्य की उत्पत्ति की माँग करता था।  बल्कि जब हम उसके कारनामों पर विचार करते हैं तो मालूम होता है कि वह काल और स्थान के बंधन से मुक्त है। उसकी निगाहें समय और परिस्थिति की सीमाओं को तोड़ती हुई शताब्दियों (Centuries)और सहस्राब्दियों (Milleniums) के परदों को चीरती हुई आगे बढ़ती है। आश्चर्यजनक रूप में (Miracle) वह मनुष्य को हर काल और हर वातावरण में देखता है और उसके जीवन के लिए ऐसे नैतिक और व्यावहारिक आदेश देता है जो हर अवस्था में एक ही प्रकार की समता के साथ ठीक बैठते हैं। वह उन लोगों में से नहीं है जिनको इतिहास ने पुराना कर दिया है, जिनकी प्रशंसा हम केवल इस दृष्टि से कर सकते हैं कि वे अपने समय के अच्छे नेता और दाशर्निक थे। सबसे अलग और सबसे प्रमुख, वह मानवता का ऐसा पथ-प्रदर्शक है जो इतिहास के साथ प्रगति (March) करता है और हर युग में वैसा ही नवीन (Modern) दिखाई देता है जैसा उससे पहले के समय के लिए था।

    
      आप जिन लोगों को बड़ी उदारता के साथ इतिहास बनाने वाले (History Makers) की उपाधि देते हैं, वे वास्तव में इतिहास के बनाए हुए (History Made) हैं सच पूछिए तो इतिहास बनाने वाला पूरे मानव-इतिहास में केवल यही एक महान पुरुष है। संसार के जितने लीडरों ने इतिहास में क्रान्तियाँ उत्पन्न की हैं उनकी अवस्थाओं पर विवेचनात्मक दृष्टि डालिए। आप देखेंगे कि हर अवस्था (Every Step) में पहले से क्रान्ति के कारण उत्पन्न हो रहे थे और वे कारण स्वयं ही उस क्रान्ति की दिशा और मार्ग भी निश्चित कर रहे थे जिसके उत्पन्न होने की वे माँग कर रहे थे। क्रान्तिकारी रहनुमा ने केवल इतना किया कि परिस्थितियों की माँग को शक्ति से कर्म मंे लाने के लिए उस अभिनेता का पार्ट अदा कर दिया जिसके लिए स्टेज और कर्म दोनों पहले ही से निश्चित हों, मगर इतिहास बनाने वालों या क्रान्ति के कारण उत्पन्न करने वालों के पूरे समूह में यह अकेला ऐसा व्यक्ति है कि जहाँ क्रान्ति के कारण प्रस्तुत थे, वहाँ उसने स्वयं कारण की सृष्टि की  (Creator of Issues) जहाँ क्रान्ति की सामग्री उपस्थित थी, वहां उसने स्वयं सामग्री उपस्थित की। जहाँ उस क्रान्ति की स्प्रिट और व्यावहारिक योग्यता लोगों में नहीं पाई जाती थी, वहाँ उसने स्वयं अपने आदर्शो पर चलने वाले आदमी तैयार किए। अपने प्रबल व्यक्तित्व को पिघला कर हज़ारों मनुष्यों की काया में उतार दिया। और उनको वैसा बना दिया जैसा वह बनाना चाहता था। उसकी प्रबलता और इच्छा-शक्ति (Will power) ने आप ही क्रान्ति का सामान किया, आप ही उसका आकार-प्रकार निश्चित किया और आप ही अपनी इच्छा के बल से स्थिति की गति को मोड़ कर उस रास्ते पर चलाया, जिस पर वह उसे चलाना चाहता था। इस कोटि का इतिहास-सृष्टिकर्ता (History Makerऔर ऐसा महान क्रान्तिकारी आपको कहाँ नज़र आता है? कहीं नज़र आता है क्या ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें